सेवा की कहानी...
कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के लिए आर्थिक तंगी और विद्यालय की दूरी के कारण पढ़ाई जारी रखना चुनौतीपूर्ण था। आदिवासी विकास विभाग की अनुसूचित जनजाति छात्रावास में आवासीय सुविधा अंतर्गत फत्तेगंज स्थित बालक छात्रावास में प्रवेश मिलने से उन्हें आवास, भोजन और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिला।
अब समर नियमित रूप से विद्यालय जा रहे हैं और बेहतर ढंग से पढ़ाई पर ध्यान दे पा रहे हैं। छात्रावास की सुविधा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_की_कहानी
#सेवा_संकल्प_अभियान
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh