कभी-कभी एक छोटी-सी सूझबूझ दर्जनों जिंदगियां बचा लेती है। उत्तर बंगाल के नक्सलबाड़ी में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ रहे करीब 70 जंगली हाथियों के झुंड पर ट्रेन की चपेट में आने का खतरा मंडराने लगा। इसी दौरान कुर्सियांग वन विभाग के वनकर्मी आकाश केरकेट्टा ने जो किया, उससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, हाथियों का झुंड नक्सलबाड़ी इलाके में पहुंचा था। इसमें नर और मादा हाथियों के साथ कई बच्चे भी शामिल थे। हाथियों ने पहले नेशनल हाईवे पार किया। उन्हें सुरक्षित रास्ता पार कराने के लिए प्रशासन और वन विभाग ने कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।
Korba, Korba | Oct 12, 2026