बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की धमाकेदार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब अपने म्यूजिक को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा में है। करीब 225 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के 9 साउंडट्रैक और गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स की 8 अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया है। अब नजर ग्रैमी नॉमिनेशन पर है। म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के गानों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फिल्म या इसके गानों को ग्रैमी नॉमिनेशन मिलना तय हो गया है। नॉमिनेशन तक पहुंचने के लिए इन एंट्रीज को रिकॉर्डिंग एकेडमी के नियमों और जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। इसके बाद वोटिंग प्रोसेस के जरिए तय होगा कि कौन-से गाने नॉमिनेशन की लिस्ट में अपनी जगह बना पाते हैं।
Korba, Korba | Oct 12, 2026