चरपोखरी: चरपोखरी में लापरवाही पर एक्शन, 14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से 24 घंटे में जवाब तलब
चरपोखरी प्रखंड में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाटा अपलोड नहीं करने वाले 14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने यू-डायस प्लस पोर्टल पर समय पर डाटा अपलोड नहीं करने को गंभीर लापरवाही मानते हुए सख्त रुख अपनाया है शुक्रवार के शाम 4:00 करीब बताया गया कि विभाग द्वारा कई बार निर्देश के बावजूद लपरवाही की है।