कुरई: मेटेवानी चेकपोस्ट पर तोड़फोड़, मारपीट और आगजनी मामले में एफआईआर दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
Kurai, Seoni | May 31, 2026 सिवनी कुरई थाना क्षेत्र के मेटेवानी चेकपोस्ट पर गत दिवस पूर्व वाहनों में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रविवार को बताया गया कि पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।