लालगंज: सांगीपुर पुलिस ने मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, एक आरोपी गिरफ्तार
रविवार को पुलिस ने मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में पीतल, एक चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई है। सांगीपुर पुलिस टीम ने देउम चौराहे के पास चेकिंग के दौरान अमरनाथ तिवारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, लग