चंदौली: पड़या गांव के पास चलती बाइक से गिरी महिला, हालत नाजुक, शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी
सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़या गांव के समीप सोमवार दोपहर एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के रूपानंदपुर निवासी उषा देवी 40 वर्ष चंदौली के सुंदरपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी हादसा हो गया घायल इलाजरत है।