चंदौली: अलीनगर पुलिस ने साइबर ठगी पर की बड़ी कार्रवाई, जिले के चार पीड़ितों के खातों में लौटाई गई ₹169000 की धनराशि
साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस और साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता मिली है। रविवार शाम टीम ने चार अलग-अलग मामलों में ठगे गए लगभग ₹169000 रुपए पीड़ितों के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए है। वापस कराई गई धनराशि में आशीष कुमार को ₹60000 राजू राम को ₹49879 ओमप्रकाश को ₹50000 तथा विशाल कुमार को लगभग ₹9000 वापस कराए गए।