चंदौली: हथियानी में चारा मशीन ने युवक का हाथ छीन लिया, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
सदर कोतवाली क्षेत्र के हथियानी में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चारा काटते समय मशीन में हाथ फंस जाने से युवक का पंजा कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान हथियानी निवासी चंदन यादव 30 वर्ष के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर है।