मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में दिव्यांग ई-रिक्शा सवार को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बिछवा क्षेत्र गांव बबीना निवासी देशराज पुत्र गोविंद एटा के सलेमपुर में अपना ई रिक्शा लेकर जा रहे थे। तभी शरिफपुर के पास बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिव्यांग देशराज घायल हो गए। घायल देशराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।