मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत
क्षेत्र के ग्राम नगला तुला निवासी दुर्गविजय पुत्र महाराज सिंह बीती बुधवार की सुबह जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध को टक्कर मार दी जिससे वृद्ध घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए सैफई ले गए। आराम न मिलने पर गुरुवार को सुबह मेदांता ले रहा थे। तभी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर गुरुवार को दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया।