मैनपुरी: शरीफपुर के पास ट्राइसाइकिल से जा रहे दिव्यांग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दिव्यांग घायल
बिछवा क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी देशराज पुत्र गोविंद गुरुवार की दोपहर ट्राइसाइकिल से जा रहे थे। जैसे कुरावली क्षेत्र के शरीफपुर के पास पहुंचे तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे देशराज घायल हो गए। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों द्वार प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।