मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र की नगला कीरत निवासी दिनेश पुत्र बाबूराम बाजार से अपने घर साइकिल लेकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने गढ़िया के पास उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दिनेश घायल हो गए। घायल दिनेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका उपचार डॉक्टरो के द्वारा किया जा रहा है।