रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा को एसपी ने किया लाइन हाजिर, एसओ दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह बने नए कोतवाल
सोनभद्र में पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल रविवार को किया गया। एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया । वहीं, दुद्धी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही दुद्धी कोतवाली में भी नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती की गई है।