पटना ग्रामीण: पटना सिटी में बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ व्यक्ति ने राज्यपाल के सामने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी
पूरे बिहार में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लोगों के घर और दुकान तोड़े जा रहे हैं। वहीं गुरुवार को पटना सिटी में भी अतिक्रमण हटाया गया। जिससे नाराज एक व्यक्ति ने गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे राज्यपाल के सामने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। नाराज व्यक्ति ने कहा कि हमारा घर तोड़ा जा रहा है इससे तो अच्छा है कि मेरे और मेरे परिवार पर बुलडोजर चला दिया जाए