बरहट: कटौना बाईपास के पास तीन बाइक की आपस में हुई टक्कर, तीनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
Barhat, Jamui | Jun 11, 2025 कटौना बाईपास के पास बुधवार को 6:30 बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें 3 बाइक आपस में ही टकरा गए। इस हादसे में तीनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।