रामगंजमण्डी: ACB ने चेचट में तहसीलदार और होमगार्ड को ₹25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट में कोटा एसीबी की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान टीम ने तहसीलदार भरत कुमार यादव और होमगार्ड दिनेश कुमार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भृष्टाचारी तहसीलदार ने रिश्वत की यह राशि क्रय की गई भूमि को औद्योगिक भूमि में कनर्वजन व समर्पण करवाने के लिए मांगी थी।