रामगंजमण्डी: मोड़क में चलते टैंकर में चालक को हुआ हृदयघात, अनियंत्रित टैंकर डीजे की दुकान में घुसा, अस्पताल में चालक की हुई मौत
रामगंजमंडी में मोड़क स्टेशन कस्बे के मंगल पांडेय तिराये पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बड़ा हादसा घटित होने से बच गया। एक्सप्रेस वे हाइवे से आ रहा टैंकर तेज़ रफ़्तार से तिराये पर बनी दुकानों में घुस गया। दुर्घटना के बाद टैंकर का चालक बेहोश हो गया। चालक को मोड़क अस्पताल लाया गया जहां से उसको झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया।