रामगंजमण्डी: अवैध रॉयल्टी वसूलने के खिलाफ वाहन चालकों ने उपखण्ड कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी के चेचट में चिंगारी से भरे वाहन से रॉयल्टी के 400 रुपए वसूलने से नाराज वाहन चालकों ने उपखण्ड कार्यलय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौपकर रॉयल्टी कम करवाने की मांग की। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वाहन चालक उपखण्ड कार्यलय में एकत्रित हुए जहां उन्होंने नारेबाजी के साथ एसडीएम नीता वसीटा को ज्ञापन सौंपा।