आंवला: आंवला क्षेत्र के थाना सिरौली पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
आंवला क्षेत्र के थाना सिरौली में उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिरौली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गुरगांव मुस्तकिल के छोटे उर्फ छोटेलाल को रामनगर तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार किया और कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा।