मैनपुरी: मैनपुरी के 100 सैया अस्पताल में नवजात बच्चे के बदलने का मामला सामने आया, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने जांच के दिए आदेश
मैनपुरी के 100 सैया अस्पताल में नवजात बच्चे को बदलने की घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामला एसएनसीयू अनुभाग से जुड़ा है। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।