मंडला: कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: मंडला पुलिस ने ₹40 लाख का ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट पकड़ा, 3 गिरफ्तार
Mandla, Mandla | Apr 13, 2026 पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले गिरोहों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया था।