85 वर्षीय गेरकी देवी ने मतदान केंद्र पहुंचकर किया मतदान :
जालोर। लेटा मतदान बूथ पर 85 वर्षीय बुजुर्ग गेरकी देवी पत्नी कपूराराम चौधरी अपनी देवरानी उकी देवी के साथ मतदान करने पहुंचीं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।