#नालंदा - रहुई में एनडीए की हुई चुनावी बैठक, पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार के समर्थन में जुटे नेता व मतदाता, देखिए पूरी खबर....
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
रहुई प्रखंड क्षेत्र के उत्तरनावां मोड़ स्थित एक निजी मैरेज हॉल में सोमवार को एनडीए की ओर से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार समेत गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता शामिल हुए। इस दौरान चुनाव की तैयारियों और मतदाताओं से संपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधायक सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार, पूर्व एमएलसी राजू यादव, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, जिला प्रवक्ता भवानी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार संजय कुमार, भाजपा नेता अविनाश प्रसाद, बीस सूत्री अध्यक्ष बिट्टू सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।
प्रत्याशी नीरज कुमार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव से संबंधित जानकारी ली और एकजुट होकर चुनावी अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया है। उन्होंने नालंदा के विकास मॉडल और राजनीतिक नेतृत्व को लेकर मतदाताओं के बीच अपनी बात रखने की अपील की।
ई. सुनील कुमार ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार के पक्ष में स्नातक मतदाताओं से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास और सेवा की निरंतरता को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को मजबूत करना जरूरी है।
जदयू जिला प्रवक्ता भवानी सिंह ने कहा कि स्नातक मतदाता जात-पात और भ्रम से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वहीं प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि रहुई पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता और मतदाता इस चुनाव में पूरी मजबूती के साथ भाग लेंगे।
बैठक में चुनाव प्रभारी जनार्दन प्रसाद, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, योगेंद्र पासवान, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अलबेला यादव, उप मुख्य पार्षद अनिल पांडेय, उप प्रमुख राकेश रंजन, संजय कुमार,बब्बू कुमार ,डबल पासवान,स्वार्थ पासवान,धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार समेत एनडीए के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Rahui, Nalanda | Sep 21, 2026