कनाट प्लेस: सिविल लाइन इलाके से हत्या के प्रयास मामले में वांछित बदमाश को क्राइम ब्रांच चाणक्यपुरी की टीम ने किया गिरफ्तार
डीसीपी संजय कुमार सेन ने 30 नवंबर की सुबह करीब 11:30 बजे मीडिया को बताया कि अशोक विहार हत्या प्रयास मामले में वांछित बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान आजादपुर लालबाग निवासी 32 वर्षीय पिंटू यादव के तौर पर हुई है उस पर पहले से आदर्श नगर थाने में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है