कनाट प्लेस: मुख्यमंत्री आतिशी ने मार्शल नियुक्ति के मुद्दे को विधानसभा में उठाया, नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता को दी चुनौती
मुख्यमंत्री आतिशी ने मार्शल के मुद्दे को विधानसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि मार्शल की नियुक्ति के प्रस्ताव को उपराज्यपाल मंजूर नहीं कर रहे हैं. उन्होंने नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह मार्शल की नियुक्ति का उपराज्यपाल से मंजूर कराते है तो आम आदमी पार्टी उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी, और वह खुद उनके लिए प्रचार करेंगी