बड़ी सादड़ी। राजकीय महाविद्यालय में बीए सेमेस्टर VI के छात्र-छात्राओं की भूगोल प्रायोगिक मुख्य परीक्षा 20 जून, शनिवार को आयोजित होगी। कार्यवाहक प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची कॉलेज के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है।