बांका: बिहार शिक्षा परियोजना बांका में डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
Banka, Banka | Nov 4, 2024 बांका डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे शिक्षा विभाग की बैठक बिहार शिक्षा परियोजना के सभागार में आयोजित की गई।डीएम द्वारा शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में दर्ज की जा रही ऑनलाईन उपस्थिति की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय के पूर्व विद्यालय से चेकआउट करने वाले शिक्षक को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करे।