बांका: करहरिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा टोटो, एक अधेड़ घायल
Banka, Banka | Nov 3, 2024 करहरिया मोड़ पर टोटो के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने से उसे पर सवार अधेड़ विपुल यादव जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना रविवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे की है। यह घटना तब हुई जब वह अपने गांव करहरिया से घरेलू सामग्री की खरीदारी करने टोटो पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। जहां टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई।