बांका: डीएम कोठी चौक पर कार की टक्कर से टोटो सवार एक व्यक्ति घायल
Banka, Banka | Nov 4, 2024 शहर के डीएम कोठी चौक के पास सोमवार की सुबह करीब 9 बजे कार की टक्कर से टोटो पर सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया।जख्मी व्यक्ति का सदर अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर निवासी महेश राय टोटो से बांका आ रहे थे। डीएम कोठी चौक के पास एक कार में टोटो में साइड से टक्कर मार दिया।जिसमें महेश राय जख्मी हो गए।