🏆 हॉकी बिहार विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक अंडर-17 वर्ग में कोशी प्रमंडल की टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान। 🏆
हॉकी बिहार द्वारा आयोजित विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के राज्यस्तरीय बालक अंडर-17 हॉकी मुकाबले में कोशी प्रमंडल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में मधेपुरा जिले के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही, जो पूरे मधेपुरा जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
इस शानदार सफलता के लिए कोशी प्रमंडल एवं मधेपुरा के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 💐
कोशी प्रमंडल का गौरव, मधेपुरा का सम्मान! 🎉🏑🏆
#deshhitsamacher11 #followamanat24news
Madhepura, Madhepura | Nov 21, 2026