नरवल: गंगागंज गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मां और बेटी पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
महाराजपुर के गंगागंज गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने नीतू यादव और उसकी बेटी पूजा यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6 बजे बताया घायल मां और बेटी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों अजय,प्रमोद और नीतू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।