नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलसहरी खुर्द गांव में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिलसहरी खुर्द गांव में 30 वर्षीय रवि कुमार ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शुक्रवार 9:00 बजे मृतक को लटका हुआ देख कर चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टता प्रकरण आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।