नरवल: सरसौल में बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, साइकिल सवार युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार राकेश यादव और अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने शनिवार रात 8:00 बजे बताया दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था ,जहां उपचार के दौरान राकेश यादव की मौत हो गई। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।