नरवल: सेमरझाल गांव में घर में लगी आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, सामान जलकर हुआ राख
नरवल थाना क्षेत्र के सेमरझाल गांव में कैलाश कुशवाहा के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 11:00 बताया आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है।राजस्व की टीम को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए बुलाया गया है,जिससे पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की जा सके।