नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र में स्थित सरसौल रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय करन यादव की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि , ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया गया। मृतक अपने पिता महेंद्र यादव का बड़ा बेटा था।