नरवल: कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने मौसेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने मौसेरे भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके मौसेरे भाई ने पिछले सात-आठ वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महाराजपुर थाना प्रभारी कार्यवाहक पवन मिश्रा ने मंगलवार 4 बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यवाही की जा रही है