कोईलवर: 31/26 के फरार आरोपी के लिए खेसरहिया पंचायत के सरपंच के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 31/26 के फरार आरोपी खेसरहियां पंचायत के सरपंच रवि रंजन सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि सरपंच रवि रंजन सिंह लंबे समय से फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर रविवार की शाम करीब 4:30 बजे उनके आवास पर इश्तिहार चिपकाए गया।