मासलपुर: आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक चिकित्सक ने मासलपुर कस्बे में पंहुच आमजन को किया जागरूक
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के मासलपुर कस्बे के लोगों को आयुर्वेद चिकित्सक डॉ रमणस्वरूप लवानिया ने गुरुवार को जगह-जगह जाकर जागरूक किया। आयुर्वेद चिकित्सक ने आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ मूलचंद मीना के निर्देशानुसार जिले के सभी आयुर्वेदिक कार्मिकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाएगें।