शाजापुर: हत्या के आरोपी पर शाजापुर एसपी ने ₹5000 का इनाम घोषित किया
शाजापुर के महुपुरा निवासी इमरान पुत्र जफर की हत्या के मामले में फरार आरोपी इरफान पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपित इरफान मृतक इमरान का सगा भाई है।मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किंतु मुख्य आरोपी इरफान पुलिस के हाथ नही लग सका है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश में कई जगह दबिश भी दी। किंतु वह पकड़ में नही आ सका है।