शाजापुर: ग्राम पंचायत पिपलोदा में जल संरक्षण के उद्देश्य से बोरिबंधान का हुआ आयोजन, पुलिया पर 200 बोरियों से किया गया बोरिबंधान
ग्राम पंचायत पिपलोदा में जल संरक्षण के उद्देश्य से बोरिबंधान (बोरियों द्वारा बांध बनाने) का आयोजन किया गया।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद और ग्राम पंचायत पिपलोदा के संयुक्त प्रयास से ग्रामीणों के साथ मिलकर 200 बोरियों का बंधान गाँव के बाहरी क्षेत्र में स्थित पुलिया के नाले पर किया गया, जिसका उद्देश्य वर्षा के जल को संरक्षित करना है।