शाजापुर: खेर खेड़ी के ग्रामीणों ने विशाल चुनरी यात्रा कर करेड़ी माता को विधि-विधान से उड़ाया
खेर खेड़ी गांव के ग्रामीणों ने विशाल और भव्य चुनर यात्रा निकाली और 5 किलोमीटर दूर करेड़ी पहुंचकर करेड़ी माता जी की विधि विधान से पूजा कर उन्हें चुनर उड़ाई और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते ग्रामीण डीजे पर चल रहे मां की भक्ति के गीतों पर झूमते नाचते दिखे। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल रही।