शाजापुर: कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का किया खुलासा, भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर की अपने भाई की हत्या
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी24घंटे में सुलझा दी।युवक की हत्या उसके ही सगे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी।पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और संदेह के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया मृतक नशे की हालत में आएं दिन घर में विवाद कर संपत्ति बंटवारे की मांग करता था। उसके रोज के झगडे से परेशान होकर छोटे भाई ने उसकी हत्या कर दी।