शाजापुर: मक्सी क्षेत्र में परिवहन विभाग ने 4 वाहन ज़ब्त किए, 9 वाहनों से ₹36,000 शमन शुल्क वसूला
शाजापुर। परिवहन विभाग द्वारा कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देश पर मक्सी क्षेत्र में स्कूली बस, मैजिक, ऑटो और अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चैकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा आदि अन्य दस्तावेज चेक किए गए। इस दौरान 4 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया और 9 वाहनों से 36000 वसूले गए।