शाजापुर: आबकारी विभाग ने रुलकी कंजर डेरे पर दबिश देकर करीब 5200 किलोग्राम लाहन व 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा की ज़ब्त
शाजापुर, कलेक्टर के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को 6:00 बजे एसडीओपी त्रिलोक चंद्र पंवार के नेतृत्व में थाना बेरछा के अंतर्गत रुलकी कंजर डेरे पर पर दबिश कर लगभग 5200 कि.ग्रा. लाहन एवं 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की।