शिक्षा सत्र की तैयारियों का निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 की तैयारियों के तहत 13 जून को क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर द्वारा राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय बालक छात्रावास, लिंगा पोंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में छात्रों के आगमन से पूर्व खाद्यान्न एवं भोजन व्यवस्था के लिए आवश्यक सभी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही छात्रावास परिसर, शौचालयों, स्नान कक्षों तथा रसोईघर की समुचित साफ-सफाई कराने के लिए कहा गया।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास में अतिरिक्त रसोईघर एवं बाउंड्रीवाल की आवश्यकता भी महसूस की गई। इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर जिला कार्यालय को भेजने तथा की गई कार्यवाही की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
29 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026