डीडवाना: जिला कलेक्टर के आश्वासन के बाद कृषि विद्यालय मौलासर के छात्रों ने 5 दिन बाद धरना समाप्त किया
कृषि विद्यालय मौलासर के छात्र विभिन्न मांगों को लेकर लगातार पांच दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। आखिर जिला कलेक्टर के आश्वासन के बाद 5 दिन बाद धरना समाप्त किया गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनके महाविद्यालय को जोधपुर विश्वविद्यालय के अधीन किया जाए एवं मौलासर में ही परीक्षा करवाई जाए।