डीडवाना: डीडवाना कुचामन पुलिस के एक कांस्टेबल ने राहुल गांधी की पोस्ट को किया रिपोस्ट, SP ने किया लाइन हाजिर, मचा हड़कम्प
डीडवाना कुचामन पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब देश की संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक पोस्ट को जिला पुलिस की पेज से रिपोस्ट किया गया। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने एक वोट चोरी की पोस्ट लगाई थी जिसे डीडवाना कुचामन पुलिस का ट्विटर हैंडल करने वाले ने रीपोस्ट कर दिया।SP ने मामले में कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है एवं एएसपी को जांच दी है।