डीडवाना: डीडवाना क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, 101 वाहनों के बनाए गए चालान, मचा हड़कंप
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर डीडवाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि 101 वाहनों के चालान बनाए गए एवं एक अवैध डीजे दो स्कॉर्पियो दो मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालको में हड़कंप मच गया।