फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र कोहिनूर रोड पर साले बहनोई के झगड़े में पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, कराया मेडिकल
थाना रामगढ पुलिस द्वारा सरकारी ट्रामा सेंटर में नाजनुददीन पुत्र जगनुददीन कोहिनूर रोड रामगढ, शमसुद्दीन पुत्र जगनुददीन कोहिनूर रोड रामगढ, फराज पुत्र बाबू खां निवासी आकाशवाणी रोड रामगढ का मेडिकल कराया। इस मामले को लेकर जब थाना प्रभारी रामगढ के सीयूजी नंबर पर जानकारी चाही तो बताया कि साले बहनोई का आपसी झगड़ा था उक्त झगडे मामले में तीनों का मेडिकल कराया गया।